प्रमुख घटनाएं 25 April

 ● 1678 – फ्रांसीसी सेना ने वाइप्रेस शहर पर कब्जा किया।

● 1707 - आलमांसा की लड़ाई; फ्रांस और स्पेनिस ने ब्रिटिश और पुर्तगाली को हराया।

● 1846 - मैक्सिकन-अमेरिकी युद्ध: टेक्सास की सीमाओं के सीमा विवादों से खुला संघर्ष शुरू हुआ।

● 1859 – स्वेज़ नहर की खुदाई आरंभ हुई। दस वर्ष के निर्माण के बाद 17 नवम्बर , 1869 ईसवी को स्वेज़ नहर का उद्घाटन हुआ।

● 1867 – जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।

● 1898 – यूएस ने स्पेन में युद्ध घोषित किया।

● 1891 - अमेरिकी राष्ट्रपति बेंजामिन हैरिसन सैन फ्रांसिस्को की यात्रा की।

● 1901 - न्यूयॉर्क ऑटोमोबाइल, लाइसेंस प्लेटों का पहला अमेरिकी राज्य बना।

● 1905 – दक्षिण अफ्रीका में श्वेतों को मताधिकार मिला।

● 1925 – पॉल वाेन हिंडनबर्ग जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।

● 1936 - ओगडेन की लड़ाई में इटली की जीत हुई।

● 1945 – इटली को फ़ासीवादी सेना के वर्चस्व से स्वतंत्रता मिली।

● 1950 - कम्युनिस्ट जासूस जूडिथ कॉपल का परीक्षण न्यूयॉर्क शहर में शुरू हुआ।

● 1953 – कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों ने डीएनए की संरचना के बारे में व्याख्या दी।

● 1954 – बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।

● 1957 – सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार प्रायोगिक तौर पर संचालित किया गया।

● 1971 – वियतनाम में अमरीका की सैनिक कार्रवाई के विरोध में लगभग 2 लाख अमरिकीयों ने वाशिंगटन में प्रदर्शन किया।

● 1975 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

● 1980 – अमरीकी सेना का तेहरान में अमरीकी दूतावास में बंघकों को छुड़ाने की कोशिश नाकामयाब हुई।

● 1981 – जापान के सुरूग में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हो गये।

● 1982 – दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई।

● 1983 – जर्मन पत्रिका स्टर्न ने हिटलर की विवादास्पद डायरी छापी लेकिन बाद में यह डायरी नकली पाई गई।

● 1999 - वेस्टइंडीज के आल राउंडर खिलाड़ी कार्ल हूपर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास की घोषणा ।

● 1999 - वाशिंगटन में तीन दिवसीय नाटो शिखर सम्मेलन समाप्त ।

● 1999 - इस्रायल के राष्ट्रपति आईजर विजमैन चीन की सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर बीजिंग पहुँचे।

● 2003 - फ़िलिस्तीन में नये मंत्रिमंडल के गठन पर सहमति होने के साथ ही अमेरिका समर्थित शांति योजना का रास्ता साफ।

● 2004 - जिम्बाव्वे में श्रीलंका के ख़िलाफ़ एक दिवसीय मैचों में न्यूनतम 35 रनों का रिकार्ड बनाया। 

● 2004 - यूनानी साइप्रस ने एकीकरण योजना ठुकराई। 

● 2004 - चीन में सार्स की बीमारी एक बार फिर से फैलने की पुष्टि हुई।

● 2005 – जापान के अमागासाकी में एक रेल दुर्घटना में 107 लोग मारे गये।

● 2007 - विरला इंस्टीट्यूट आफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज का नया परिसर पनामा (बहरीन) में खुला।

● 2008- बालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमीर ख़ान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

● 2010 – दक्षिण अमेरिकी राज्य मिसीसिपी में आए तूफान के कारण तीन बच्चों सहित दस लोगों की मौत हो गई।

● 2010 - भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह नए लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर (एलयूएच) ख़रीदने की प्रक्रिया शुरू की।

● 2013 – ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 22 वर्षां के अंतराल के बाद पुन: खोला।

● 2013 – रूस के रामेन्स्की में एक अस्पताल में लगी भीषण आग में 38 लोग मारे गए।

● 2019 - बाल यौन उत्पीड़न से जुड़े वीडियो साझा करने पर आईटी मंत्रालय ने व्हाट्सएप को पत्र लिखा।

● 2019 - श्रीलंका आत्मघाती हमला : राष्ट्रपति सिरिसेना की  मांग पर रक्षा सचिव ने इस्तीफा सौंपा ।

● 2019 - चीन के बीजिंग में चल रहे आईआईएसएफ विश्व कप (राइफल/पिस्टल) में भारतीय स्टार शूटर सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

● 2020 - असम सरकार ने धनवंतरी नाम से एक योजना की शुरुआत की जिसमें बाजार में अनुपलब्ध दवाएं सीधे रोगियों को घर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

● 2020 - उत्तर प्रदेश वर्चुअल कोर्ट के जरिए अदालतों में सुनवाई शुरू करने वाला बना ।

टिप्पणियाँ